होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

चोपन में दिनदहाड़े मोबाइल छिनैती, विरोध करने पर युवती को बेरहमी से किया घायल

चोपन में दिनदहाड़े मोबाइल छिनैती, विरोध करने पर युवती को बेरहमी से किया घायल

5:07 PM, May 17, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

चोपन में दिनदहाड़े मोबाइल छिनैती, विरोध करने पर युवती को बेरहमी से किया घायल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


घायल युवती से मिलने पहुंचे समाज कल्याण राज्य मंत्री, पुलिस जांच में जुटीचोपन, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के काली मंदिर इलाके के पास शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां दो दबंग युवकों द्वारा एक युवती से मोबाइल छीनने और विरोध करने पर उसे गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती अपने कार्य से जा रही थी, तभी रास्ते में दो युवकों ने उसे रोक लिया और उसका मोबाइल छीनने का प्रयास करने लगे। जब युवती ने विरोध किया तो दोनों दबंगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने युवती को इतनी बेरहमी से पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी।घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल युवती को उपचार के लिए चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार युवती को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।मामले की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री भी अस्पताल पहुंचे और घायल युवती का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए तथा पुलिस प्रशासन को मामले में सख्त कार्रवाई करने को कहा। मंत्री ने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।वहीं सूचना मिलने के बाद चोपन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions