होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

निजी अस्पताल में भर्ती मरीज का मोबाइल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

निजी अस्पताल में भर्ती मरीज का मोबाइल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

8:12 PM, May 15, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

निजी अस्पताल में भर्ती मरीज का मोबाइल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। जिला अस्पताल के सामने स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज का मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन के रवैये को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़ित परिवार ने मामले की ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार, चपईल रामगढ़ निवासी 24 वर्षीय प्रियांशु गुप्ता पैर के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती थे। आरोप है कि 13 मई की तड़के करीब तीन बजे एक युवक जनरल वार्ड में पहुंचा और सो रहे मरीज के पास रखा मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है और फुटेज में आरोपी का चेहरा भी स्पष्ट दिखाई दे रहा है।पीड़ित के पिता रामकिशुन का आरोप है कि घटना की जानकारी देने और सहयोग मांगने पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से गंभीरता नहीं दिखाई गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर असंवेदनशील व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि यदि रात के समय कोई बाहरी व्यक्ति आसानी से वार्ड में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दे सकता है, तो सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। वहीं समाचार लिखे जाने तक अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions