छपका पावर हाउस में मॉक ड्रिल का प्रदर्शन, आपदा से निपटने का दिया प्रशिक्षण
छपका पावर हाउस में मॉक ड्रिल का प्रदर्शन, आपदा से निपटने का दिया प्रशिक्षण
5:15 PM, Jun 20, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

राबर्ट्सगंज (सोनभद्र)। छपका पावर हाउस परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल (Mock Drill) का आयोजन किया गया। इस दौरान बिजली उपकरणों में संभावित आग लगने जैसी आपात स्थिति से निपटने, बचाव कार्य और सुरक्षा उपायों का प्रदर्शन किया गया।मॉक ड्रिल के दौरान कर्मचारियों को आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई, अग्निशमन उपकरणों के उपयोग और सुरक्षित तरीके से बचाव कार्य करने की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभ्यास से किसी भी आकस्मिक घटना के समय नुकसान को कम किया जा सकता है।कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षा टीम मौजूद रही। छपका विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में समय-समय पर अनुरक्षण और सुरक्षा संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाती रही हैं।
यह भी पढ़ें






