ओबरा स्टेशन से धनबाद–मुंबई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को सांसद ने दिखाई हरी झंडी, ओवरब्रिज का भी किया उद्घाटन।
सोनभद्र के लोगों को अब मुंबई जाने में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी और यात्रा अधिक सुगम हो सकेगी।
sonbhadra
9:32 AM, Apr 8, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta
, Reported By: Anil Agrahari

हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करते सांसद छोटे लाल खरवार
सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल सिंह खरवार द्वारा ओबरा रेलवे स्टेशन से धनबाद–मुंबई धनबाद लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के संचालन से सोनभद्र के लोगों को अब मुंबई जाने में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी और यात्रा अधिक सुगम हो सकेगी।सांसद खरवार ने बताया कि क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए इस सुविधा को सुनिश्चित किया गया है, जिससे रोजगार, शिक्षा और अन्य कार्यों के लिए मुंबई जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का उद्घाटन
यह भी पढ़ें
इस दौरान सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने रॉबर्ट्सगंज बाया रामगढ़ रेलवे फाटक पर निर्मित ओवरब्रिज का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस रेलवे क्रॉसिंग पर अक्सर जाम की गंभीर समस्या बनी रहती थी, जिससे आमजन को काफी परेशानी होती थी।उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर उन्होंने रेल मंत्री से मुलाकात कर समाधान की मांग की थी, जिसके परिणामस्वरूप ओवरब्रिज की स्वीकृति मिली। सांसद ने विश्वास जताया कि ओवरब्रिज के पूर्ण निर्माण के बाद क्षेत्र के लोगों को जाम से स्थायी राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से— जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, विजय यादव, सुनील गौड़, रमेश कुमार वर्मा, रमेश यादव, राधा सिंह, अमरनाथ यादव, अजीत कनौजियासुनील पवार, सत्येंद्र ओझा, खुर्शीद आलम, सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव,मन्नू पांडे, विनीत सरोज, अनिल प्रधान, सत्यम पांडेय, दीपक केसरी, इमरान, पीयूष सहित रेलवे विभाग के अधिकारीगण भी मौजूद रहे।






