ट्रक से टक्कर मारकर युवक की हत्या का खुलासा, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
ट्रक से टक्कर मारकर युवक की हत्या का खुलासा, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
8:53 PM, May 14, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना घोरावल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ट्रक से टक्कर मारकर की गई सुनियोजित हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त अशोक गौड़ उर्फ अशोक मांझी को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना घोरावल पुलिस टीम ने बुधवार को खुटहां मोड़ बाईपास पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त अशोक गौड़ उर्फ अशोक मांझी पुत्र छोटक गौड़ निवासी ग्राम पेढ़ थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र बताया गया है। पुलिस के अनुसार वह थाना घोरावल में दर्ज मु0अ0सं0 250/2025 में वांछित चल रहा था।पुलिस के मुताबिक 8 दिसंबर 2025 को खुटहा बाईपास पर ट्रक संख्या यूपी 70 डीटी 7488 की टक्कर से क्रेटा कार चालक राजेश यादव की मौत हो गई थी। शुरुआती जांच में मामला सड़क दुर्घटना प्रतीत हुआ, लेकिन विवेचना के दौरान घटनास्थल निरीक्षण, तकनीकी साक्ष्यों और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के विश्लेषण से यह मामला सुनियोजित हत्या का निकला।जांच में सामने आया कि वर्ष 2023 में अनुराग पाल अपहरण एवं हत्या कांड में राजेश यादव मुख्य आरोपी था और जमानत पर बाहर था। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने ट्रक से टक्कर मारकर हत्या की साजिश रची थी। साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं।पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि वह मंगल पाल के कहने पर इस योजना में शामिल हुआ था। योजना के तहत ट्रक चालक अभय पाल ने राजेश यादव की कार में टक्कर मारी और घटना के बाद उसे मोटरसाइकिल से मौके से फरार कराया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, हेड कांस्टेबल आशुतोष राय और कांस्टेबल समर बहादुर शामिल रहे।
यह भी पढ़ें






