पराक्रम दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती.
दुद्धी, सोनभद्र | संवाददाता : जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी (ब्यूरो चीफ)
duddhi
4:00 PM, Jan 24, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta

दुद्धी, सोनभद्र | संवाददाता : जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी (ब्यूरो चीफ)
दुद्धी क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय कर्री में पराक्रम दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आज़ाद हिन्द फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम के अंतर्गत कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने नेताजी के जीवन और स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही छात्रों द्वारा प्रस्तुत की गई लघु नाटिका ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। नाटिका के माध्यम से नेताजी के त्याग, साहस, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति उनके अद्वितीय समर्पण को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

विज्ञापन
विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन संघर्ष, उनके अदम्य साहस और पराक्रम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि नेताजी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके विचार आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
यह भी पढ़ें

कार्यक्रम में बच्चों ने पूरे जोश, उत्साह और आत्मविश्वास के साथ सहभागिता की, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणजनों ने सराहा। विद्यालय के समस्त अध्यापकगण श्री नित्यानंद, श्री हरदेव, श्रीमती रामकली , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अमृता तथा क्षेत्र के ग्रामीणजन की उपस्थिति कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करने वाली रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम का समापन नेताजी अमर रहें के जयघोष और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना के साथ किया गया।






