“नए सत्र की नई शुरुआत: म्योरपुर के विद्यालयों में बच्चों को मिली ज्ञान की सौगात”
म्योरपुर, सोनभद्र : आशीष गुप्ता (सोन प्रभात न्यूज़)
sonbhadra
6:53 PM, Apr 1, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta

म्योरपुर, सोनभद्र : आशीष गुप्ता (सोन प्रभात न्यूज़)
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम दिवस, 1 अप्रैल 2026 को म्योरपुर विकासखंड के विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। नए सत्र के पहले ही दिन बच्चों के हाथों में किताबें पहुंचने से विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। इस कार्यक्रम का संचालन खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर, श्री सुनील कुमार के मार्गदर्शन तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी, श्री मुकुल आनन्द पाण्डेय के निर्देशन में किया गया। शिक्षा विभाग की इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विद्यार्थियों की पढ़ाई बिना किसी बाधा के समय पर प्रारंभ हो सके।

विज्ञापन
यह भी पढ़ें
इन विद्यालयों में हुआ पुस्तक वितरण:उच्चीकृत विद्यालय डकबदला,कंपोजिट विद्यालय बभनडीहा,प्राथमिक विद्यालय मनरहवा,उच्च प्राथमिक विद्यालय डढ़ीहरा पुस्तक वितरण
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक अजय कुमार गुप्ता (प्राथमिक विद्यालय गड़िया, प्रथम) ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप बच्चों को सत्र के पहले ही दिन पुस्तकें उपलब्ध कराना एक सकारात्मक कदम है, जिससे विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार आएगा। विद्यालयों में पुस्तक वितरण के दौरान शिक्षकों ने बच्चों को नई किताबों का महत्व समझाते हुए नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया। छोटे-छोटे बच्चों के चेहरे पर नई किताबें पाकर जो खुशी झलक रही थी, वह इस पहल की सफलता को दर्शाती है।






