भक्ति में डूबा नव जीवन परिसर | भजन संध्या में झूमे हनुमान भक्त, देर रात तक गूंजता रहा राम नाम.
Singrauli - Suresh Gupt- सोन प्रभात न्यूज़
4:54 PM, Apr 3, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta

Singrauli - Suresh Gupt- सोन प्रभात न्यूज़
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर नव जीवन रहवासी समिति एवं श्री हनुमान मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित भव्य भजन संध्या में पूरा परिसर भक्ति रस में डूब गया। 2 अप्रैल को आयोजित इस कार्यक्रम में दूर-दराज से आए कलाकारों ने ऐसी प्रस्तुति दी कि भक्तगण देर रात तक झूमते रहे।
गणेश वंदना से हुई भक्ति की शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय बाल कथा वाचक एवं भजन गायिका कु. अनुष्का पाण्डेय द्वारा गणेश वंदना और हनुमान जी के आह्वान से हुई।उनकी मधुर प्रस्तुति ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया, जिसके बाद उपस्थित श्रद्धालु खुद को नृत्य करने से रोक नहीं पाए।

कलाकारों ने बांधा समां
विज्ञापन
कार्यक्रम में—
- मिर्जापुर से आए प्रसिद्ध भजन गायक किशन मिश्रा ने अपनी जोशीली प्रस्तुतियों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया
- डाला से पधारी भजन गायिका दीक्षा पटेल ने अपनी सुमधुर आवाज से पूरे वातावरण को भक्ति में सराबोर कर दिया
महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग—सभी भक्तजन भक्ति के रंग में रंगकर झूमते नजर आए।

अखंड रामायण पाठ और हवन से पूर्ण हुआ अनुष्ठान
विज्ञापन
इस भव्य आयोजन की शुरुआत 1 अप्रैल की सुबह संगीतमय अखंड रामायण पाठ से हुई थी, जिसका समापन 2 अप्रैल को विधिवत हुआ।
इसके पश्चात विद्वतजनों की उपस्थिति में हवन-पूजन संपन्न कराया गया।
यह भी पढ़ें
महाप्रसाद वितरण में उमड़ा जनसैलाब
कार्यक्रम के दौरान महाप्रसाद वितरण का सिलसिला दोपहर 12 बजे से शुरू होकर रात 10 बजे तक चलता रहा।
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन
मंदिर की स्थापना और श्रद्धा की मिसाल
श्री हनुमान सेवा समिति के सदस्य सत्यनारायण बंसल ने बताया कि—
“यह मंदिर स्थानीय रहवासियों के सहयोग से स्थापित किया गया है, जहां प्रतिदिन भक्तिभाव से पूजा होती है। हनुमान जयंती पर यह दूसरा वर्ष है जब इतना भव्य आयोजन किया गया।”
विशेष बात यह रही कि स्थानीय लोगों ने अपने हाथों से लिखी सैकड़ों ‘राम नाम’ की मालाएं बजरंगबली को अर्पित कीं, जो आस्था और श्रद्धा की अनूठी मिसाल बनी।

विज्ञापन
आयोजन में प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम में नव जीवन रहवासी समिति एवं श्री हनुमान समिति के—
- संरक्षक राजेंद्र सिंह बघेल
- कोषाध्यक्ष सत्यनारायण बंसल
- सचिव शशिधर गर्ग
सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






