राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई गई लोकतंत्र की शपथ.
चुर्क, सोनभद्र | संवाददाता : संजय सिंह
sonbhadra
4:13 PM, Jan 24, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta

चुर्क, सोनभद्र | संवाददाता : संजय सिंह
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस लाइन कार्यालय में कार्यरत समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए अपने मताधिकार के निर्भीक एवं निष्पक्ष प्रयोग की शपथ दिलाई गई।
शपथ कार्यक्रम के अंतर्गत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने , स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने तथा धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी चुनावों में निर्भीक होकर मतदान करने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता पर दिया गया विशेष संदेश
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मतदाता जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त और मजबूत बनाने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है , और मतदान के प्रति सजगता ही एक सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
संवैधानिक मूल्यों के प्रति जताई प्रतिबद्धता
कार्यक्रम के दौरान समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान में निहित मूल्यों , लोकतांत्रिक आदर्शों एवं परंपराओं के पालन के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त की।

विज्ञापन
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र , क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा , क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार सहित पुलिस कार्यालय में नियुक्त अन्य अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन लोकतंत्र को मजबूत करने के संकल्प और “मेरा वोट, मेरी जिम्मेदारी” के संदेश के साथ हुआ।






