होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

ओबरा मर्डर केस का खुलासा: पूर्व कर्मचारी निकला हत्यारा पुलिस ने किया गिरफ्तार

(संवाददाता ---संजय सिंह)

sonbhadra

5:48 PM, Feb 13, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

ओबरा मर्डर केस का खुलासा: पूर्व कर्मचारी निकला हत्यारा पुलिस ने किया गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

(संवाददाता ---संजय सिंह)

सोनभद्र। ओबरा थाना पुलिस एवं सर्विलांस सेल/ एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में चर्चित हत्याकांड का सफल अनावरण करते हुए एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने निशानदेही पर लूटी गई नगदी, मृतक का मोबाइल फोन तथा घटना से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देंशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना ओबरा पुलिस ने मुअ0सं० 31/2026 धारा 1০3(1), 238 बीएनएस से संबंधित आरोपी श्रवन सिंह उर्फ श्रवण गोंड उम्र लगभग 36 वर्ष निवासी ग्राम झारा थाना सनावल जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ को दिनांक 12/13 फरवरी 2026 की रात्रि करीब 00:35 बजे बग्घा नाला ओवरब्रिज के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। दिनांक 07/08 फरवरी 2026 की रात गिरधर सीमेंट्स लिमिटेड परिसर में कंपनी संचालक के चाचा विष्णु हरि उपाध्याय की अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई थी।

Image

विज्ञापन

घटना के बाद कार्यालय का ताला खोलकर दराज में रखे र6500 नगद एवं मृतक का मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया था। पहचान छुपाने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरा भी क्षतिग्रस्त कर मॉनिटर व प्रिंटर को हटाकर छिपा दिया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर अभियुक्त की तलाश शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर बग्धा नाला ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर घटना स्थल से लगभग 300 मीटर दूर पक्के नाले व झाड़ियों में छिपाए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (एचपी प्रिंटर व लेनोवो मॉनिटर) बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे मैं धारा 315 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह पूर्व में गिरधर सीमेंट्स लिमिटेड परिसर में करीब दो वर्षों तक मिस्त्री के पद पर कार्यरत था। नौकरी से निकाले जाने तथा मृतक द्वारा डांट-फटकार किए

Image

विज्ञापन

जाने से वह रंजिश रखता था। घटना की रात वह बाउंड्री कूदकर परिसर में घुसा और बरामदे में सो रहे विष्णु हरि उपाध्याय के सिर पर पत्थर से 3-4 बार वार कर हत्या कर दी। इसके बाद चाबी का गुच्छा लेकर कार्यालय खोला और दराज से ₹6500 नगद व मोबाइल फोन चोरी कर लिया। साक्ष्य मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरा तोड़कर मॉनिटर व प्रिंटर को पास के नाले में झाड़ियों के नीचे छिपा दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस के इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय, निरीक्षक अपराध शमशेर यादव, प्रभारी एसओजी/ सर्विलांस राजेश जी चौबे, उप निरीक्षक राम सिंह यादव सहित एसओजी व थाना ओबरा पुलिस की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions