राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन.
Sonbhadra - संवाददाता संजय सिंह / Sonprabhat News
sonbhadra
2:37 PM, Jan 13, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta

Sonbhadra - संवाददाता संजय सिंह / Sonprabhat News
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में स्वामी विवेकानंद जी की 164वीं जयंती के उपलक्ष्य में 12 दिसंबर सोमवार को युवाओं में स्वदेशी की भावना से अवगत कराकर देश-प्रदेश के सर्वांगीण विकास में उन्मुख करने के उद्देश्य से स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर गोपाल सिंह, जिला संयोजक स्वदेशी जागरण मंच श्री तीर्थराज पूर्व विधायक एवं जिला समन्वयक स्वावलंबी भारत अभियान सोनभद्र की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रही।

विज्ञापन
यह भी पढ़ें
कार्यक्रम का संचालन उन्नत भारत अभियान प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ हरिश्चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में एनसीसी प्रभारी डॉक्टर अभिनव व संस्थान के खेल प्रकोष्ठ के प्रभारी श्री दीपक के सहयोग से किया गया। निदेशक प्रोफेसर जी.एस. तोमर ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को समाज की आवश्यकता बताते हुए प्रतिभागी छात्रों का उत्साह वर्धन किया। प्रतिभागी छात्रों को प्रमाणपत्र दे कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ आमोद तिवारी, डॉ डी के त्रिपाठी, डॉ हिमांशु कटियार, डॉ विजय प्रताप सिंह, डॉ भवना अरोरा, डॉ पी के वर्मा आदि फैकल्टी गणों व कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।







