किशोरी को 1.20 लाख रूपये में बेचने वाले मानव तस्करी के संगठित गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं गिरफ्तार
किशोरी को 1.20 लाख रूपये में बेचने वाले मानव तस्करी के संगठित गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं गिरफ्तार, राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला
8:39 PM, Apr 13, 2026
Share:
Edited by: Shaktipal
, Reported By: सोन प्रभात लाइव

मानव तस्करी में शामिल महिलाएं
सोनभद्र:रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने काम दिलाने का झांसा देकर एक किशोरी को 1.20 लाख रूपये में बेचने वाले मानव तस्करी के संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने इस मामले में दो महिला तस्करों को रविवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जबकि इस संगठित गिरोह के चार आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की पीड़िता की मां की तहरीर पर छह मार्च को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पाड़र गांव निवासी बिंदू नामक महिला उसकी नाबालिग पुत्री को काम दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई
जांच में पता चला कि किशोरी को काम दिलाने के नाम पर एक लाख 20 हजार रुपये में बेच दिया गया है। इस पर पुलिस ने जांच कर किशोरी को बरामद किया। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया तो वह गर्भवती पाई गई। उसके बयान के बाद धारा में बढ़ोत्तरी की गई और पांच अन्य लोगों के नाम मुकदमा हुआ। अब उसे बेचने के आरोप में पुलिस ने रविवार की रात क्षेत्र के पवर गांव के पास से आरोपित पाड़र गांव की बिंदु और गेंगुआर गांव निवासी सोनी को गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में दोनों महिलाओं ने बताया कि उन्होंने किशोरी को काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले जाकर विभिन्न जनपदों के माध्यम से आगरा एवं अलीगढ़ ले जाकर लगभग एक लाख 20 हजार रुपये में बेच दिया था। वहां पीड़िता को विभिन्न व्यक्तियों के पास रखा गया, जहां उसके साथ जबरन शारीरिक शोषण किया गया, जिससे वह गर्भवती हो गई। जांच में यह भी प्रकाश में आया कि यह कृत्य एक संगठित गिरोह ने किया है। इसमें पांच और लोगों के नाम सामने आए हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें






