होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

ओवरलोड ऑटो खाई में पलटा, महिला की मौत; पांच घायल

ओवरलोड ऑटो खाई में पलटा, महिला की मौत; पांच घायल

7:41 PM, May 11, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

ओवरलोड ऑटो खाई में पलटा, महिला की मौत; पांच घायल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

जुगैल थाना क्षेत्र के सेमिया गांव के पास हुआ हादसा

चालक पर नशे में वाहन चलाने का आरोप,

सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमिया के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ऑटो मध्य प्रदेश के देवसर से यात्रियों को लेकर सोनभद्र की ओर आ रहा था। सेमिया गांव के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार ऑटो सड़क किनारे पुलिया के नीचे खाई में पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।दुर्घटना में निशा देवी (32) पत्नी अपने पति के साथ देवसर से लौट रही थीं। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच अन्य यात्री घायल हो गए, जिनमें एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ऑटो चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। साथ ही वाहन में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई गई थीं। ग्रामीणों के अनुसार चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था, जिसके कारण मोड़ के पास ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी 112 और जुगैल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजा गया। गंभीर रूप से घायल यात्री को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार चालक की स्थिति, वाहन की क्षमता और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच इस घटना ने एक बार फिर ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर कर दिया है। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

विज्ञापन


सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions