डाला में संदिग्ध परिस्थितियों में सड़ी-गली लाश मिलने से हड़कंप
डाला में संदिग्ध परिस्थितियों में सड़ी-गली लाश मिलने से हड़कंप
3:52 PM, May 7, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

डाला थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब वैष्णो मंदिर के सामने रेलवे क्रॉसिंग के पार एक अज्ञात व्यक्ति की सड़ी-गली लाश बरामद हुई। शव मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा है और लगभग तीन से चार दिन पहले का बताया जा रहा है। दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।घटना स्थल वैष्णो मंदिर के सामने रेलवे क्रॉसिंग के पार का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास में जुट गई।पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है और मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
यह भी पढ़ें






