होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

ऊर्जा धानी सबकी वाणी रेडियो ऊर्जा 89.6 स्टेशन पर हुई काव्य गोष्ठी का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय कविता दिवस पर कवियों ने दी प्रस्तुति.

8:25 PM, Mar 22, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

ऊर्जा धानी सबकी वाणी रेडियो ऊर्जा 89.6 स्टेशन पर हुई काव्य गोष्ठी का आयोजन
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

अंतर्राष्ट्रीय कविता दिवस पर कवियों ने दी प्रस्तुति.

. अवसर था अंतर्राष्ट्रीय कविता दिवस का, और इस अवसर को साकार किया समाजसेवी एवं साहित्य प्रेमी शशिधर गर्ग जी ने, आपने साहित्य एवं हिंदी भाषा विकास हेतु सिंगरौली और आस पास के ग्रामीण आंचल में साहित्य सेवा कर रहे कवियों को अपने विंध्य नगर स्थित रेडियो स्टेशन 89.6 ऊर्जा वाणी जो कि सिंगरौली जिले का एक मात्र रेडियो स्टेशन है जिसे नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बहुतायत से सुना जाता है, में आमंत्रित किया, आपने इस अवसर पर स्वयं पधारकर आए हुए कवियों का स्वागत किया, दिनांक 20मार्च को दोपहर बारह बजे से शाम चार बजे तक चले इस काव्य गोष्ठी के प्रथम आयोजन में 6 वरिष्ठ रचनाकारों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति प्रदान की, महिला सशक्तिकरण विषय पर श्री मति डॉक्टर साधना शर्मा एवं वरिष्ठ गीतकार श्री मती शालिनी श्री वास्तव जी ने एक से एक बढ़कर अपनी प्रस्तुति प्रदान की, कविता और इसका महत्व एवं हिंदी की दशा और दिशा पर वरिष्ठ कवि सुरेश गुप्त ग्वालियरी जी ने अपने विचारों एवं रचनाओं के माध्यम से

Image

विज्ञापन

सार्थक संदेश प्रदान किया, डॉक्टर सुरेश कुमार मिश्र गौतम जी ने मानवीय मूल्यों एवं ग्राम्य जीवन में नैतिक मूल्यों के पतन एवं युवाओं में बढ़ रहे दिशा भ्रम को अपने रचनाओं में समाहित कर संदेश देने का प्रयास किया, तो वही वरगंवा सिंगरौली से पधारे वरिष्ठ कवि शंकर प्रसाद शुक्ल ने पर्यावरण, प्रदूषण के साथ ही आध्यात्म विषय पर अपने रचनाओं के माध्यम से सार्थक संदेश दिया, युवा कवि संजीव कुमार पाठक ने ग्राम जीवन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता, हिंदी और बघेली भाषा को सम्मान एवं विस्तार पर अपने विचार एवं गज़ल, गीत एवं मुक्तक के माध्यम से एक से एक बढ़कर प्रस्तुति दी, इस संगोष्ठी का सफल संचालन रेडियो ऊर्जा के रेडियो जॉकी श्री रजत जी ने किया!!

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions