पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार।
पुलिस टीम ने सगी चाची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को मुखबिर की सटीक सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।
babhni
2:32 PM, May 11, 2026
Share:
Edited By: Sonprabhat News Desk , Reported By: Naresh Gupta

Sonprabhat news
सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता )पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे निरंतर अभियान के अंतर्गत, थाना बभनी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने सगी चाची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को मुखबिर की सटीक सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नू प्रसाद यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने वांछित अभियुक्त विदेश कुमार को गिरफ्तार किया। अभियुक्त पर अपनी सगी चाची के साथ जबरन दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने असनहर कारीडाड़ आश्रम तिराहे से अभियुक्त को घेराबंदी कर पकड़ा।प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया हैं गिरफ्तारी के उपरांत सभी आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण की गईं। आज अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया हैं
यह भी पढ़ें






