चर्चित गौड़ बने सोनभद्र जिले के नए जिलाधिकारी। Sonbhadra News
चर्चित गौड़, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, कानपुर उ०प्र० राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के पद से स्थानांतरित होकर सोनभद्र का जिला कमान संभालेंगे।
sonbhadra
7:17 PM, Apr 20, 2026
Share:
Edited by: Shaktipal
, Reported By: News Desk

सोनभद्र जिले के नए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ : Sonbhadra News
चर्चित गौड़ बने सोनभद्र जिले के नए जिलाधिकारी। सोनभद्र । चर्चित गौड़ इसके पहले अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उ०प्र० राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। अब सोनभद्र में जिलाधिकारी पद को सुशोभित करेंगे।
नए जिलाधिकारी से जुड़ी कुछ बातें : Reports
आईएएस अधिकारी चर्चित गौड़ और आईएफएस अधिकारी आरुषि मिश्रा की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है.दोनों अधिकारियों की मुलाकात एक कोचिंग सेंटर पर हुई थी. यहां दोनों अच्छे दोस्त बने और दोनों ने कई महीनों तक एक साथ पढ़ाई की. इस दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. लेकिन दोनों ने शादी से पहले अपने सपनों को सच करना चुना. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली आरुषि मिश्रा और राजस्थान के कोटा के रहने वाले चर्चित गौड़ ने जेईई मेन परीक्षा की तैयारी एक साथ की. एग्जाम की तैयारी करते हुए इन्होंने कभी सोचा भी नहीं था की आगे जाकर ये शादी करेंगे. कोचिंग के बाद दोनों ने JEE एग्जाम दिया और इसे अच्छे अंक से पास भी किया. चर्चित का दाखिला आईआईटी दिल्ली में हो गया. वही आरुषि को आईआईटी रुड़की में दाखिला मिला।
दिल्ली से आईआईटी, एक बार में बने टॉपर
विज्ञापन
कोटा के मूल निवासी चर्चित गौड़ भारतीय प्रशासनिक सेवा के नए चर्चित अधिकारी हैं। 2011 से 15 तक उन्होंने दिल्ली आईआईटी से इंजीनियरिंग की। जिसके बाद 2016 में पहली बार में ही ऑल इंडिया 96वीं रैंक लाकर टॉपर बने। वर्तमान में वह फिरोजाबाद में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे। जहां से उन्हें आगरा में एडीए वीसी के पद पर भेजा गया है।
यह भी पढ़ें
AIR 96 रैंक हासिल की
दोनों ने अपनी पढ़ाई पूरी की और इस दौरान ही चर्चित गौड़ ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी. चर्चित गौड़ ने अपने पहले प्रयास में ही परीक्षा पास कर ली. चर्चित गौड़ ने 96 ऑल इंडिया रैंक (AIR) हासिल की. वहीं आरुषि मिश्रा ने 2018 में इंडियन फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम (IFoS) में दूसरी रैंक हासिल की. इतना ही नहीं आरुषि ने AIR 229 के साथ UPSC एग्जाम भी पास किया था. उन्हें IRS पोस्ट मिली थी.
विज्ञापन
साल 2021 में की शादी
दोनों ने अपने सपने हासिल करने के बाद अपने परिवार वालों से शादी की बात की. परिवार वाले दोनों बच्चों की शादी करवाने के लिए राजी हो गए. साल 2021 में दोनों ने धूमधाम से शादी की और आज ये पावरफुल कपल के रूप में देखे जाते हैं.






