रौप कम्पोजिट विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली।
उद्देश्य ग्रामीणों और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा बच्चो का विद्यालय में नामांकन कराने और उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करना।
sonbhadra
1:05 PM, Apr 7, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta
, Reported By: Sanjay Singh

रैली की दौरान तस्वीर : सोन प्रभात
चुर्क न्याय पंचायत के विकास खंड राबर्ट्सगंज के ग्राम रौप स्थित कम्पोजिट विद्यालय में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के अवसर पर 'स्कूल चलो अभियान' के तहत एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में विद्यालय के शिक्षकोंऔर छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह रैली गांव के विभिन्न मार्गो से गुजरी छात्र-छात्राओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर "सब पढ़ें, सब बढ़े" और "बेटी पढ़ाओ,देश बढ़ाओ" जैसे नारे लगाए। इसका उद्देश्य ग्रामीणों और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा बच्चो का विद्यालय में नामांकन कराने और उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करना था इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापिका मीना भारती ने ग्रामीणों से अपील की। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को शिक्षा से जोड़ना हम सबकी जिम्मेदारी है, क्योंकि शिक्षा ही उनके उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।

स्कूल चलो अभियान रैली : फोटो : सोन प्रभात
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
रैली में प्रधानाध्यापिका मीना भारती, सहायक अध्यापिका रुक्मणी, अर्चना रेनू सिंह, दिव्या , रीता, एवं सहायक अध्यापक सुरेन्द्र देव पाण्डेय,उमाशंकर, तथा शिक्षा मित्र किरन सिंह सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे। शिक्षकों ने बताया कि 'स्कूल चलो अभियान' का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और विद्यालय में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्रित करना है।






