राम नरेश हत्याकांड का खुलासा, जीजा सहित दो अन्य आरोपी गिरफ्तार
बाउली के बगल में रामनरेश का खेत में मिला शव, घोरावल पुलिस ने किया खुलासा, जीजा सहित दो आरोपी गिरफ्तार
8:37 PM, Apr 13, 2026
Share:
Edited by: Shaktipal
, Reported By: सोन प्रभात लाइव

राम नरेश वैश्य कीहत्या में शामिल जीजा व अन्य
घोरावल (सोनभद्र): स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के वर-कन्हरा गांव के रहने वाले युवक राम नरेश वैश्य की हत्या बीती मंगलवार की देर रात कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी थी। एक सप्ताह के भीतर ही सोमवार को पुलिस ने हत्या आरोपियो को बर्दिया पोखरा के पास से गिरफ्तार कर लिया और उन्हें जेल भेजा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि घोरावल कोतवाली मे पंजीकृत धारा 103(1) बीएनएस व 3(2)V एससी एसटी से जुड़े आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। मामले से जुड़े आरोपी संजय प्रजापति पुत्र रामजतन, निवासी ग्राम बर तथा उसके जीजा टीकम प्रजापति पुत्र श्यामलाल प्रजापति, निवासी ग्राम भुईधरवा, थाना गढ़वा, जनपद सिंगरौली मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी शिवद्वार कवींद्र यादव,हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह यादव, महेन्द्र कुमार, रामनारायण की टीम ने गिरफ्तार किया।क्षेत्र के वर-कन्हरा गांव के रहने वाले राम नरेश का शव उसके घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूरी पर सटे गांव कुंडा मे बाउली के पास एक किसान के खलिहान मे बीते बुधवार की सुबह देखा गया था। मृतक के गले पर निशान, सिर में गंभीर चोट और पैर में भी चोट पाई गई थी। मृतक मंगलवार की रात से गायब था। बताया गया कि रात आठ बजे के लगभग तक हिरनखुड़ी पानी टँकी के पास देखा गया था। उसके बाद से वह अपने घर नहीं पहुंचा था। बुधवार की सुबह राम नरेश का शव खेत खलिहान मे पड़ा था। मृतक पक्ष की ओर से मिली तहरीर पर कार्यवाही शुरू की गई थी। पोस्टमार्टम व फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट आने के बाद से पुलिस हर एंगल से मामले के पर्दाफाश के लिए जुटी थी।
यह भी पढ़ें






