होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Paytm को RBI का सबसे बड़ा झटका, बैंकिंग लाइसेंस रद्द

Paytm को RBI का सबसे बड़ा झटका, बैंकिंग लाइसेंस रद्द, करोड़ो यूजर्स बैंकिंग सेक्टर का ले रहे थे लाभ

6:40 AM, Apr 25, 2026

Share:

Edited by: Shaktipal

, Reported By: Son prabhat live

Paytm को RBI का सबसे बड़ा झटका, बैंकिंग लाइसेंस रद्द
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है और बैंकिंग सेवाएं तुरंत प्रभाव से बंद कर दी गई हैं. RBI ने कहा कि जमाकर्ताओं का पैसा सुरक्षित है और बैंक के पास सभी जमा लौटाने के लिए पर्याप्त फंड मौजूद है
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर दिया है. इसका मतलब है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक अब बैंकिंग का कोई भी काम नहीं कर सकती. ये फैसला तुरंत लागू हो गया है. RBI ने साफ कहा है कि बैंक में जिन लोगों के पैसे जमा हैं वो सुरक्षित हैं और उन्हें वापस मिलेंगे. RBI अब इस बैंक को बंद करने के लिए हाईकोर्ट में भी जाएगा.
इसकी वजह बताते हुए RBI ने कहा, ''पेटीएम बैंकिंग नियमों का बार-बार उल्लंघन कर रहा था, जिससे बैंक और उसमें पैसा रखने वाले लोगों को नुकसान हो सकता था. बैंक का प्रबंधन भी सही ढंग से काम नहीं कर रहा था, जो न सिर्फ ग्राहकों बल्कि आम जनता के हित में भी ठीक नहीं था.'' आरबीआई ने कहा कि मौजूदा ढांचे के तहत पेटीएम बैंक को काम जारी रखने की अनुमति देने से न तो कोई उपयोगी उद्देश्य पूरा होगा और न ही सार्वजनिक हित, जिसके कारण लाइसेंस रद्द कर दिया गया है.
इस फैसले के तहत पेटीएम पेमेंट्स बैंक किसी भी बैंकिंग व्यवसाय के संचालन में हिस्सा नहीं ले पाएगा. आरबीआई ने ये भी कहा कि वो बैंक को बंद करने के लिए हाई कोर्ट में एक आवेदन भी देगा. RBI ने कहा, ''पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के पास बैंक के बंद होने पर अपनी पूरी जमा देनदारी चुकाने के लिए पर्याप्त नकदी उपलब्ध है.''
बता दें कि जनवरी 2024 में आरबीआई ने पेटीएम बैंक को नए डिपॉजिट जमा करने स रोक दिया था, जिसका कारण आरबीआई के द्वारा जारी किए गए आदेशों का पालन ना करना था. जिसमें ग्राहक की सुरक्षा, धन का उपयोग और टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित नियम शामिल थे

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions