होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

रेणुकूट व्यापार मंडल चुनाव, वोटर लिस्ट का किया गया सत्यापन।

रेणुकूट में व्यापार मंडल चुनाव को लेकर शुक्रवार की शाम को वोटर लिस्ट के सत्यापन की प्रक्रिया निगरानी कमेटी द्वारा शुरू कर दी गई। सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने बाजार के क्षेत्र में घूम-घूम कर दुकानदारों और व्यापारियों से संपर्क किया और वोटर लिस्ट में दर्ज नाम का अपने रजिस्टर से मिलान किया गया।

रेणुकूट

5:00 PM, Apr 4, 2026

Share:

Edited by: Admin

रेणुकूट व्यापार मंडल चुनाव, वोटर लिस्ट का किया गया सत्यापन।
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र,

रेणुकूट में व्यापार मंडल चुनाव को लेकर शुक्रवार की शाम को वोटर लिस्ट के सत्यापन की प्रक्रिया निगरानी कमेटी द्वारा शुरू कर दी गई। सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने बाजार के क्षेत्र में घूम-घूम कर दुकानदारों और व्यापारियों से संपर्क किया और वोटर लिस्ट में दर्ज नाम का अपने रजिस्टर से मिलान किया गया। इस दौरान व्यापारियों को पहले से वितरित की गई पर्चियां का सत्यापन भी किया गया तथा उसका अभिलेख से उनका मिलान भी किया गया। अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि सूची में शामिल प्रत्येक मतदाता का विवरण सही और प्रमाणित हो। बताया गया कि शुक्रवार की शाम को लगभग 22000 मतदाताओं की सूची जारी की गई थी, हालांकि सूची जारी होने के बाद कुछ व्यापारियों द्वारा इसमें त्रुटियों की आशंका जताते हुए इस वोटर लिस्ट के सत्यापन की मांग की गई थी।

इसी के चलते निर्वाचन टीम ने इसकी इसका संज्ञान लेते हुए शुक्रवार शाम से ही सत्यापन अभियान शुरू कर दिया। सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी निष्पक्ष बनाए रखने के लिए यह सत्यापन अत्यधिक जरूरी हो गया था, उन्होंने कहा कि सभी व्यापारियों की संतुष्टि के बाद ही अंतिम मतदाता सूची को मान्य किया जाएगा।

विज्ञापन

Image

इस सत्यापन अभियान के दौरान बाजार में काफी हलचल देखने को मिली और बड़ी संख्या में व्यापारियों ने अपने-अपने दस्तावेजों के साथ मौजूद रहे। निर्वाचन टीम द्वारा सभी बिंदुओं की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके स्थानीय व्यापारियों ने भी इस पहल का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि रेणुकूट व्यापार का निष्पक्ष चुनाव, निष्पक्ष मतदाता सूची से संभव हो पाएगा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions