डाला में अल्ट्राटेक फैक्ट्री से फैल रहे प्रदूषण पर भड़के नगरवासी, 15 दिन में समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी
डाला में अल्ट्राटेक फैक्ट्री से फैल रहे प्रदूषण पर भड़के नगरवासी, 15 दिन में समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी
8:06 PM, May 18, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

डाला, सोनभद्र। डाला नगर क्षेत्र स्थित UltraTech Cement फैक्ट्री के भीतर कथित रूप से लगातार कचरा जलाए जाने से उत्पन्न दुर्गंध और प्रदूषण को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी व्याप्त है। मामले को गंभीर बताते हुए डाला नगर पंचायत अध्यक्षा फूलवंती कुमारी ने सोमवार को जिलाधिकारी सोनभद्र के नाम ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।अध्यक्षा ने अपने ज्ञापन में कहा कि फैक्ट्री परिसर में भारी मात्रा में कचरा जलाया जा रहा है, जिससे निकलने वाला जहरीला धुआं पूरे नगर क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है। फैक्ट्री से चौबीसों घंटे उठने वाली असहनीय दुर्गंध के कारण आम लोगों का जीवन प्रभावित हो गया है और नगरवासियों को सांस लेने तक में परेशानी हो रही है।उन्होंने बताया कि प्रदूषण के कारण दमा, सांस संबंधी रोग, आंखों में जलन तथा त्वचा संबंधी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। विशेष रूप से बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।नगर पंचायत अध्यक्षा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा कचरा जलाना बंद नहीं किया गया, तो समस्त नगरवासी जनहित में फैक्ट्री के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली किसी भी समस्या की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन की होगी।ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी से जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मामले का तत्काल संज्ञान लेने तथा फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
यह भी पढ़ें






