होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

डॉ हैनीमैन की जयंती पर होम्योपैथी के प्रचार-प्रसार का लिया संकल्प

डॉ हैनीमैन की जयंती पर होम्योपैथी के प्रचार-प्रसार का लिया संकल्प, जिले के अनेकों डाक्टर मौजूद

5:25 PM, Apr 10, 2026

Share:

Edited by: Shaktipal

, Reported By: सोन प्रभात लाइव

डॉ हैनीमैन की जयंती पर होम्योपैथी के प्रचार-प्रसार का लिया संकल्प
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र - होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (हमाई) रॉबर्ट्सगंज इकाई एवं फोर एस होम्योपैथिक फार्मेसी कॉलेज, सोनभद्र के संयुक्त तत्वावधान में होम्योपैथी के प्रणेता डॉ सैमुअल हैनीमैन का 271वां जन्मदिन श्री मालवीय सभागार में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में जनपद के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ आनंद नारायण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता डॉ सीबी डी पांडेय ने की।

मुख्य अतिथि डॉ आनंद नारायण ने अपने संबोधन में कहा कि होम्योपैथी एक प्रभावी और सटीक चिकित्सा पद्धति है, जिसे जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने सरकारी और निजी चिकित्सकों से आह्वान किया कि वे स्वास्थ्य शिविरों में सक्रिय भागीदारी कर इस विधा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि हमाई की सोनभद्र इकाई के गठन से चिकित्सकों के बीच अनुभवों के आदान-प्रदान का अवसर मिला है, जिससे इस पद्धति को और मजबूती मिली है।

विज्ञापन

कार्यक्रम में वक्ताओं ने होम्योपैथी की वैज्ञानिकता और विश्व स्तर पर किए गए शोध कार्यों पर प्रकाश डाला। कॉलेज के प्रबंधक डॉ जय नारायण तिवारी ने कहा कि होम्योपैथिक फार्मेसी शिक्षा को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अब कक्षाएं और परीक्षाएं समय से संचालित हो रही हैं, जिससे छात्रों का भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल हो रहा है।

हमाई सोनभद्र इकाई के अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार द्विवेदी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए चिकित्सकों से ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया। कोषाध्यक्ष डॉ वेद प्रकाश मिश्रा ने होम्योपैथी के प्रचार-प्रसार और संगठन की सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया।

विज्ञापन

अध्यक्षीय संबोधन में डॉ सीबी डी पांडेय ने कहा कि युवा चिकित्सकों के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिल रही है और भविष्य में इसकी प्रगति निरंतर जारी रहेगी। कार्यक्रम का संचालन डॉ अंजनी द्विवेदी ने किया।

इस अवसर पर डॉ एसपी तिवारी, डॉ गणेश त्रिपाठी, डॉ श्रद्धा दूबे, डॉ रवि मिश्रा, डॉ गंगेश्वर पांडेय, डॉ रेखा प्रजापति, डॉ सुमन द्विवेदी, डॉ प्रियांशी, डॉ मनोज शर्मा, डॉ राजकुमार, डॉ संजय सिंह, डॉ राजेश सिंह, डॉ ज्योति, डॉ अभिषेक पांडेय, डॉ अविनाश त्रिपाठी, डॉ अक्षय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions