सड़क हादसा: बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
7:56 PM, May 15, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Mirzapur:अहरौरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को बेहतर उपचार के लिए Trauma Centre Varanasi रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार, वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अहरौरा थाने के सामने सुबह करीब साढ़े पांच बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में Robertsganj थाना क्षेत्र के सरौली गांव निवासी 22 वर्षीय रोशन कुमार विश्वकर्मा पुत्र शिवाजी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी सुंदरम (22) पुत्र रामजी गंभीर रूप से घायल हो गयाबताया गया कि दोनों युवक किसी रिश्तेदारी में आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा पहुंचाया। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अहरौरा थाना प्रभारी Ajay Kumar Mishra ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की पहचान की जा रही
यह भी पढ़ें






