होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सड़क हादसा | म्योरपुर में तेज रफ्तार का कहर, लाइनमैन समेत दो घायल,अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई.

म्योरपुर (सोनभद्र) | संवाददाता – Prashant Dubey, सोन प्रभात न्यूज़

sonbhadra

4:15 PM, Apr 3, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

सड़क हादसा | म्योरपुर में तेज रफ्तार का कहर, लाइनमैन समेत दो घायल,अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई.
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

म्योरपुर (सोनभद्र) | संवाददाता – Prashant Dubey, सोन प्रभात न्यूज़

म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल–झिल्लीमहुआ मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में संविदा लाइनमैन समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर में भर्ती कराया गया।

Image

विज्ञापन

सामने से आ रही बाइक को बचाने में हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार— नधीरा गांव निवासी रामप्रसाद (35 वर्ष) पुत्र राम जियावन, अपने साथी शिवकुमार विश्वकर्मा (38 वर्ष) पुत्र राजेंद्र प्रसाद के साथ काचन गांव बाइक बनवाने गया था।बाइक ठीक होने के बाद जब दोनों वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में अचानक सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई।इस दौरान—

  • बाइक सड़क किनारे स्थित अरंडी के पेड़ से टकरा गई
  • शिवकुमार को गंभीर चोटें आईं
  • जबकि रामप्रसाद का पैर बाइक के लेग गार्ड में फंस गया, जिससे, उसका पैर टूट गया

विज्ञापन

गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सीएचसी म्योरपुर लाया गया।

यहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. धर्मराज मौर्य ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन— रामप्रसाद की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया

विज्ञापन

लाइनमैन के रूप में कार्यरत है घायल

बताया गया कि घायल रामप्रसाद नधीरा गांव में संविदा लाइनमैन के रूप में कार्य करता है, इस हादसे के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions