रॉबर्ट्सगंज पुलिस की कार्रवाई : बलात्कार व एससी/एसटी एक्ट सहित गंभीर अपराध में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार.
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने प्रभावी घेराबंदी करते हुए दिनांक 24 अप्रैल 2026 को घुवास मोहल्ला क्षेत्र से अभियुक्त सूरज कश्यप पुत्र गुलाब, निवासी वार्ड नंबर 10 हमीद नगर पूरब मोहल्ला, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 29 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।
sonbhadra
4:05 PM, Apr 24, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta
, Reported By: Sanjay Singh / Vedvyas Singh Maurya

गंभीर अपराध में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर सिंह के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत एक जघन्य प्रकरण में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने हेतु पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने प्रभावी घेराबंदी करते हुए दिनांक 24 अप्रैल 2026 को घुवास मोहल्ला क्षेत्र से अभियुक्त सूरज कश्यप पुत्र गुलाब, निवासी वार्ड नंबर 10 हमीद नगर पूरब मोहल्ला, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 29 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 249/2026 में धारा 64(1), 333, 115(2), 352 एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता तथा धारा 3(2)(5), 3(1)(द), 3(1)(ध) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्त सूरज कश्यप का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके विरुद्ध पूर्व में भी कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, गुण्डा एक्ट सहित बलात्कार एवं अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं।
यह भी पढ़ें

विज्ञापन
इस गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक श्री रामस्वरूप वर्मा के नेतृत्व में उ0नि0 अमित कुमार सिंह, हे0का0 अशोक कुमार एवं का0 अशोक यादव की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।






