स्कूल चलो अभियान रैली का हुआ शुभारंभ, गांव-गांव गूंजी शिक्षा की अलख.
रैली का नेतृत्व खंड शिक्षाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने किया, जबकि ग्राम प्रधान भोला सोनी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
muirpur
3:54 PM, Apr 16, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta
, Reported By: Prashant Dubey

Photo : Sonprabhat News
सोनभद्र जिले के म्योरपुर विकासखंड अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र देवरी “स्कूल चलो अभियान” के तहत जागरूकता रैली का भव्य शुभारंभ किया गया। रैली का नेतृत्व खंड शिक्षाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने किया, जबकि ग्राम प्रधान भोला सोनी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
शिक्षा के नारों से गूंजा गांव
यह रैली उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरी से निकलकर आसपास के गांवों, कस्बों और टोलों में पहुंची। बच्चों ने हाथों में तख्तियां और स्लोगन लिए हुए लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।“स्कूल चलो, नाम लिखाओ” “आधी रोटी खाएंगे, फिर भी स्कूल जाएंगे”जैसे प्रेरणादायक नारों के साथ बच्चों ने पूरे क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाई।
अभिभावकों से की गई अपील
विज्ञापन
रैली के दौरान शिक्षकों और अधिकारियों ने अभिभावकों से अपने बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने और नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की।

खंड शिक्षाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने कहा कि
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
“गांव के प्रत्येक बस्ती और टोले से 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों का चिन्हांकन कर उनका नामांकन सुनिश्चित किया जाए। शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं है, और इसे बढ़ावा देना हम सभी की जिम्मेदारी है।”
अभियान का उद्देश्य
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ाना और सरकार की मंशा के अनुरूप हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना है। यह रैली समाज में शिक्षा के महत्व को समझाने और जागरूकता फैलाने का एक सशक्त माध्यम बनी।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में शिक्षक व कर्मी रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन संकुल मनीष कुमार राय ने किया। इस दौरान एआरपी विजय पाल, शिवप्रिया, विवेक झा, संकुल शारदा प्रसाद, शिक्षक मनीष कुमार, अजय कुमार, अरुण अवस्थी, विक्रमा राम, गुड्डू, प्रभात, बिहारी, राजेंद्र, सीमा, संदीप कुमार, शशि रंजन, सुनिल कुमार, अंजू, राकेश कुमार सिंह, उमेश कुमार, शर्मिला बेगम, वीरेंद्र पाण्डेय, राजीव राय, राजकुमार विश्वकर्मा, शिवकुमार सहित कई शिक्षामित्र और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






