तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर घायल, चालक फरार
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर घायल, चालक फरार
9:42 PM, May 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 में शनिवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, बीडर निवासी 40 वर्षीय अनिल कुशवाहा पुत्र सुखलाल कुशवाहा अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अनिल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद चालक स्कॉर्पियो छोड़कर मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती लापरवाह ड्राइविंग पर चिंता जताते हुए प्रशासन से दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें






