बनवासी सेवा आश्रम में महिला संगोष्ठी का दूसरा दिन,राजनीतिक और सामाजिक नेतृत्व का अवसर देता है स्वयं सहायता समूह.
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह,वृद्धा, विधवा ,पेंशन, सहित अन्य सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
muirpur
1:17 PM, Apr 9, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta
, Reported By: Prashant Dubey

Photo : Sonprabhat News
म्योरपुर स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित सामाजिक संस्थान बनवासी सेवा आश्रम के विचित्रा महा कक्ष में आयोजित महिला संगोष्ठी के दूसरे दिन खण्ड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और स्वयं सहायता समूह के माध्यम में राजनैतिक और आर्थिक सशक्तिकरण को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए पंचायत में सब जगह आरक्षण है ।कहा कि स्वयं सहायता के जरिए ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत जिला पंचायत में अपनी भागीदारी मजबूत कर सकती है।इसके लिए जरूरी है कि संगठित हो और सामान विचार धारा का सृजन करे। उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह,वृद्धा, विधवा ,पेंशन, सहित अन्य सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। और कहा कि सबसे पहले योजनाओं के प्रति जागरूक हों और प्रशिक्षण, का लाभ जनप्रतिनिधि बन कर समाज की दे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पुरुष के भरोसे पंचायत की कमान नहीं छोड़नी चाहिए।बल्कि खुद प्रतिनिधत्व करनी होगी।

यह भी पढ़ें
समाज कल्याण विभाग के चन्द्रवली यादव ने विभाग से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी।इसके पूर्व नागेपुर वाराणसी लोक लोक समिति की रंजू महिलाओं के पहचान, उनके साथ हो रहे शोषण,अत्याचार,,नारी संगठन, नारी सशक्तिकरण,महिलाओं के कानून की विस्तार से जानकारी दी।उत्तराखंड की रेणु और राकेश ने रचनात्मक महिला मंच के कार्यों और उससे मिली सफलता की जानकारी दीं ।मौके पर शुभा प्रेम ,नीरा ,नीता,सुरेश देव नाथ सिंह, मनीष विश्वकर्मा,आदि उपस्थित रहे।






