होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

स्वजनगणना की हुई शुरुआत, महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण

स्वजनगणना की हुई शुरुआत, महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण

सोनभद्र

7:56 AM, May 8, 2026

Share:

Edited By: Sonprabhat News Desk , Reported By: बाबू लाल शर्मा/म्योरपुर / सोनभद्र

स्वजनगणना की हुई शुरुआत, महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण

Sonprabhat news

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

आगामी 7 से 21 मई तक आयोजित होने वाली स्वजनगणना अभियान को लेकर ब्लॉक सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वजनगणना की प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा मोबाइल के माध्यम से जनगणना करने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि जिन महिलाओं को स्वजनगणना करने में कठिनाई हो रही है, उन्हें विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया, वहीं जिनके पास मोबाइल उपलब्ध नहीं है, उन्हें भी जागरूक करते हुए लोगों को जनगणना के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। खंड विकास अधिकारी दिनेश मिश्र ने कहा कि स्वजनगणना अभियान को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं से घर-घर जाकर लोगों को अभियान के प्रति जागरूक करने की अपील की। इससे पूर्व खंड विकास अधिकारी ने एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार के घर पर पहुंचकर उनकी स्व जनगणना के तहत जानकी देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजय सिंह, एपीओ चंदन कुमार, सचिव अरशद खान समेत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं उपस्थित रहीं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions