होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर दी आर्यंस अकादमी में गोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस पर दी आर्यंस अकादमी में गोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

8:55 PM, Jun 5, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

विश्व पर्यावरण दिवस पर दी आर्यंस अकादमी में गोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दी आर्यंस अकादमी, संत नगर, सोनभद्र में एकल अभियान गतिविधि विभाग, जागरण शिक्षा, राष्ट्र सेविका समिति एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि सोनभद्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न विषयों जैसे पेड़-पौधों का महत्व, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त जीवन, कचरा प्रबंधन एवं ऊर्जा संरक्षण पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए जनसहभागिता और जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया।गोष्ठी को संबोधित करते हुए एकल अभियान सोनभद्र विभाग के अध्यक्ष नीरज सिंह, राष्ट्र सेविका समिति की जिला कार्यवाहिका श्रीमती चित्रा जालान, नगर कार्यवाहिका श्रीमती प्रियंका चौबे तथा पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के विभाग संयोजक विनोद जालान ने पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन एकल अभियान के जिला संगठन मंत्री रमेश जी ने किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।इस अवसर पर नगर के प्रबुद्ध एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता रही। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की निरंतर जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions