होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

बीड़र में धूमधाम से हुई शारदा संगोष्ठी,मनाया गया वार्षिकोत्सव

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरों चीफ)

duddhi

9:02 PM, Mar 23, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

बीड़र में धूमधाम से हुई शारदा संगोष्ठी,मनाया गया वार्षिकोत्सव
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरों चीफ)

सोनभद्र दुद्धी सोनभद्र 23 मार्च,सोमवार को ब्लॉक दुद्धी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीड़र में शारदा संगोष्ठी,न्याय पंचायत स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी,और वार्षिकोत्सव का शानदार आयोजन हुआ।मुख्य अतिथि प्रेम शंकर राम (खण्ड शिक्षा अधिकारी,दुद्धी) और विशिष्ट अतिथि श्रवण कुमार (ग्राम प्रधान, बीड़र ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया। मुख्य अतिथि प्रेम शंकर राम (खण्ड शिक्षा अधिकारी दुद्धी) ने कहा कि शिक्षा ही विकास की धुरी है।अभिभावकों से अपील है कि बच्चों को विद्यालय अवश्य भेजें।आज परिषदीय विद्यालयों में प्रोजेक्टर, टैबलेट , स्मार्ट क्लास आदि से अत्याधुनिक डिजिटल शिक्षा दी जा रही है।

Image

विज्ञापन

कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न होने पाए। एआरपी श्यामसुंदर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय में बच्चों की बढ़ती संख्या अभिभावकों का विश्वास है।ब्लॉक दुद्धी शैक्षिक विकास में अच्छा चल रहा है।भोलानाथ (मांडलिक मंत्री, उ प्र प्रा शि संघ) ने कहा कि आज बेसिक विद्यालय कहीं से कॉन्वेंट स्कूलों से कमतर नहीं हैं।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक मुसईराम ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के विकास के लिए पूरा विद्यालय स्टाफ धन्यवाद के पात्र हैं।साथ ही समस्त अभिभावकों से अनुरोध है कि बच्चों को विद्यालय अवश्य भेजें।इस मौके पर वर्ष भर अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।मुख्य अतिथि के हाथों से पुरस्कार प्राप्त करके बच्चे खुशी से गदगद थे।इस अवसर पर चंद्रेश मौर्य,अनिल यादव,सुभाष,सुनील यादव,वर्षा रानी,अर्चना मौर्य, नूर अफ़्शा, वंदना,कुशवाहा, प्रिया कुमारी, आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन अविनाश गुप्ता ने किया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions