डूमरडीहा में जुआ खेलते छह गिरफ्तार, 12 हजार से अधिक नकदी व 11 लावारिस बाइक बरामद
डूमरडीहा में जुआ खेलते छह गिरफ्तार, 12 हजार से अधिक नकदी व 11 लावारिस बाइक बरामद
7:54 PM, Jun 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध जुआ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, 8 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना दुद्धी पुलिस ने डूमरडीहा रेलवे लाइन पुलिया के नीचे नहर के पास छापेमारी की। मौके पर कुछ लोग अवैध रूप से ताश के पत्तों पर जुआ खेलते पाए गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से 52 पत्ता ताश, 12,320 रुपये नकद, चार मोबाइल फोन तथा 11 लावारिस दोपहिया वाहन बरामद किए गए। बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस जांच कर रही है।पुलिस ने इस मामले में थाना दुद्धी पर मुकदमा अपराध संख्या 167/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तार अभियुक्तों में पीर मोहम्मद निवासी वार्ड संख्या 09 दुद्धी, असलम निवासी डूमरडीहा, बृजेश कुमार निवासी रजखड़, मकसूद अहमद निवासी वार्ड संख्या 09 दुद्धी, लवकुश कुमार निवासी खजुरी तथा जितेंद्र सोनी निवासी वार्ड संख्या 09 दुद्धी शामिल हैं।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक हरिकेश राम आजाद, मुख्य आरक्षी सर्वेश कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी महताब, मुख्य आरक्षी मोहम्मद खालिद, आरक्षी शिवम् द्विवेदी एवं धर्मपाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यह भी पढ़ें






