गुमशुदा वृद्ध महिला की डेढ़ माह बाद मिली कंकाल खोपड़ी, आधार कार्ड से हुई शिनाख्त।।
म्योरपुर (सोनभद्र) : प्रशांत दुबे / सोन प्रभात
sonbhadra
10:16 AM, Jan 3, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta

म्योरपुर (सोनभद्र) : प्रशांत दुबे / सोन प्रभात
म्योरपुर थाना के ग्राम पंचायत पंडरी के कमरी डॉड की दो माह से लापता 65 वर्षीया विक्षिप्त रिघुली पत्नी कैर सिंह यादव, का नर कंकाल घर से दो किमी दूर नाले के पास झाड़ी में मिली,।ग्राम प्रधान करोड़ पतिया देवी और मृतिका के पुत्र मोहर यादव ने बताया कि दो माह पहले वह लापता हो गई थी 15 दिनों तक गांव घर, रिश्तेदार में खोज की गई जब कुछ पता नहीं चला तो पुलिस में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया गया था।दो दिन पहले चरवाहों ने घर से दो किमी दूर नाले के पास झाड़ी में केवल सर का कंकाल देखा तो प्रधान और ग्रामीणों की सूचना दी। मौके पर पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों ने खोज बिन की तो झाड़ी के पास ही मृतिका के कपड़े और साड़ी के कर में बंधी आधार कार्ड और 50 रुपए मिलने से मृतिका की पहचान हुई। लेकिन सर के अलावा कोई और अंग नहीं मिल पाया।समझा जा रहा है कि मृतिका के अंग को जंगली जानवर नोच खाए होंगे और हडिया अलग हो गई होंगी।मृतिका के बेटे मोहर ने इसकी जानकारी थाने में दी ,।प्रधान के अनुसार पुलिस ने पूरी जानकारी लेने के बाद दाह संस्कार की इजाजत बिना पोस्टमार्टम कराए दे दी। मृतिका का दाह संस्कार रीतिरिवाज से किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें






