अवैध संबंधों के शक में बेटे ने पिता का किया था कत्ल,सर्जिकल ब्लेड से घटना को दिया अंजाम
अवैध संबंधों के शक में बेटे ने पिता का किया था कत्ल,सर्जिकल ब्लेड से घटना को दिया अंजाम
5:10 PM, Jun 1, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

अवैध संबंधों को लेकर था विवाद, हत्या में प्रयुक्त सर्जिकल ब्लेड, खूनालूदा पत्थर व अन्य साक्ष्य बरामदसोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना म्योरपुर पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का सफल खुलासा करते हुए मृतक के पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सर्जिकल ब्लेड, खून से सना पत्थर, मोटरसाइकिल की चाबी तथा जले हुए खूनालूदा कपड़ों की राख बरामद की है।जानकारी के अनुसार, थाना म्योरपुर क्षेत्र के ग्राम कुण्डाडीह निवासी राजदेव सिंह की 29 मई 2026 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस संबंध में थाना म्योरपुर पर धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, तकनीकी एवं इलेक्ट्रॉनिक विश्लेषण किया तथा संबंधित लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान मृतक के पुत्र रवि कुमार की भूमिका संदिग्ध पाई गई। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।अभियुक्त रवि कुमार ने बताया कि उसके पिता के एक महिला से कथित अवैध संबंधों को लेकर परिवार में लगातार विवाद होता था, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद आक्रोशित था। इसी कारण उसने अपने पिता की हत्या की योजना बनाई। 29 मई को वह अपने पिता को जमीन दिखाने के बहाने जंगल क्षेत्र में ले गया और सुनसान स्थान पर पहले गमछे से दबाव बनाकर गिराया, फिर पत्थर से सिर पर वार किया तथा सर्जिकल ब्लेड से गला काटकर उनकी हत्या कर दी।हत्या के बाद आरोपी ने साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया और खुद ही अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। हालांकि विवेचना के दौरान पुलिस ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।पुलिस ने अभियुक्त रवि कुमार (30 वर्ष) पुत्र राजदेव सिंह निवासी ग्राम कुण्डाडीह, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर लिया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 238(ए) बीएनएस की भी बढ़ोत्तरी की गई है। आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा जा रहा है।गिरफ्तारी एवं अनावरण करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा, उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार राय, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार, कांस्टेबल चालक रामजीत तथा रिजर्व कांस्टेबल राजप्रबल शामिल रहे।
यह भी पढ़ें






