होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोन नदी हादसा: दो किशोरों के शव बरामद, तीसरे की तलाश जारी, बालू खनन पर प्रशासन की रोक

तीन दोस्तों की नदी में मस्ती बनी काल, दो के शव मिले, एक की तलाश जारी मीतापुर गांव के तीन किशोर बुधवार सुबह सोन नदी में नहाने और मस्ती करने गए थे, लेकिन यह खुशी का पल कुछ ही देर में मातम में बदल गया। गहरे पानी में जाने से तीनों डूबने लगे। गुरुवार को संदीप और दीपक के शव बरामद कर लिए गए, जबकि 15 वर्षीय बोल बम की तलाश अब भी जारी है।

9:42 PM, Jun 25, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

सोन नदी हादसा: दो किशोरों के शव बरामद, तीसरे की तलाश जारी, बालू खनन पर प्रशासन की रोक
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के मीतापुर गांव स्थित सोन नदी में नहाने के दौरान डूबे तीन किशोरों में से दो के शव गुरुवार को बरामद कर लिए गए, जबकि तीसरे किशोर की तलाश के लिए एनडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमों द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस के अनुसार, 24 जून 2026 को मीतापुर गांव निवासी संदीप पुत्र रविन्द्र (19 वर्ष), बोल बम पुत्र लोदी (15 वर्ष) तथा दीपक पुत्र भगवान दास (9 वर्ष) सोन नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया तथा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोज अभियान चलाया गया।गुरुवार (25 जून) को संयुक्त रेस्क्यू अभियान के दौरान संदीप और दीपक के शव सुबह करीब 11 बजे बरामद कर लिए गए, जबकि तीसरे किशोर बोल बम की तलाश जारी है।

विंध्याचल मंडल से आई एसडीआरएफ टीम के लौटने के बाद एनडीआरएफ की टीम ने सुबह से ही नदी और आसपास के क्षेत्रों में सघन खोजबीन शुरू कर दी है।घटनास्थल पर अपर जिलाधिकारी वागीश शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार, उपजिलाधिकारी ओबरा विवेक सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक चोपन, पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा स्थानीय गोताखोर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

घटना के बाद प्रशासन ने एहतियातन क्षेत्र में बालू खनन पर फिलहाल रोक लगा दी है। स्थानीय लोगों का मानना है कि खनन के कारण नदी में गहरे गड्ढे बनने से खतरा बढ़ गया है, जिससे न केवल बचाव कार्य प्रभावित होता है बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

विज्ञापन

मृतक किशोरों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने लोगों से नदी में नहाते समय विशेष सावधानी बरतने और बच्चों को अकेले नदी किनारे न जाने देने की अपील की है।पुलिस प्रशासन का कहना है कि तीसरे किशोर की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है और उसे खोजने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions