Sonbhadra : सड़क के गड्ढे में गिरने से बाइक सवार किशोर की मौत।
मृतक की पहचान बाबी कुमार (उम्र लगभग 16 वर्ष) पुत्र बबल, निवासी देवरा पन्नुगंज के रूप में हुई
chopan
3:25 PM, Apr 9, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta
, Reported By: Anil Agrahari

Demo Image : Sonprabhat
सोनभद्र जनपद के चोपन थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां खराब सड़क और गड्ढे ने एक किशोर की जान ले ली। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर शाम लगभग साढ़े सात बजे कोटा ग्राम पंचायत के टोला डहकूडंडी तेलगुडवा से कोन मार्ग पर एक बाइक सवार अचानक सड़क के गहरे गड्ढे में गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने घायल को चोपन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बाबी कुमार (उम्र लगभग 16 वर्ष) पुत्र बबल, निवासी देवरा पन्नुगंज के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही चोपन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन






