होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Sonbhadra Accident: पुलिया से टकराई पिकप, एक की मौत, चार घायल

पुलिया से टकराई पिकप, एक की मौत, चार घायल • घोरावल थाना क्षेत्र के पेढ़ गांव के हड़हिया पहाड़ी के पास सड़क हादसा घोरावल। मीरजापुर घोरावल मार्ग पर घोरावल थाना क्षेत्र के पेढ़ हड़हिया पहाड़ी पास पुलिया से टकराकर पिकप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना मे पिकप मे सवार एक युवक की मौत हो गई और अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल भेजा गया। दो घायलो को चिकित्सकों ने रेफर किया, जिला अस्पताल पहुंचने पर एक घायल ने दम तोड़ दिया। एक अन्य युवक की हालत नाजुक होने पर उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर किया गया है। तीन घायलों का उपचार सीएचसी घोरावल मे हुआ। मृतक की पहचान ओम प्रकाश (32) पुत्र पत्तू निवासी पेढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर धुरकरी राइस मिल से काम कर घर लौट रहे थे। गांव पहुंचने से पहले ही पिकप अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों मे कोहराम मच गया।

5:44 PM, Feb 13, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

Sonbhadra Accident: पुलिया से टकराई पिकप, एक की मौत, चार घायल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

पुलिया से टकराई पिकप, एक की मौत, चार घायल • घोरावल थाना क्षेत्र के पेढ़ गांव के हड़हिया पहाड़ी के पास सड़क हादसा घोरावल। मीरजापुर घोरावल मार्ग पर घोरावल थाना क्षेत्र के पेढ़ हड़हिया पहाड़ी पास पुलिया से टकराकर पिकप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना मे पिकप मे सवार एक युवक की मौत हो गई और अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल भेजा गया। दो घायलो को चिकित्सकों ने रेफर किया, जिला अस्पताल पहुंचने पर एक घायल ने दम तोड़ दिया। एक अन्य युवक की हालत नाजुक होने पर उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर किया गया है। तीन घायलों का उपचार सीएचसी घोरावल मे हुआ। मृतक की पहचान ओम प्रकाश (32) पुत्र पत्तू निवासी पेढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर धुरकरी राइस मिल से काम कर घर लौट रहे थे। गांव पहुंचने से पहले ही पिकप अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों मे कोहराम मच गया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions