होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Sonbhadra Accident: विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने कार में मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी व बेटा घायल

सोनभद्र(अनिल कुमार अग्रहरि)चोपन थाना क्षेत्र के

sonbhadra

8:57 PM, Mar 29, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

Sonbhadra Accident: विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने कार में मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी व बेटा घायल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र(अनिल कुमार अग्रहरि)चोपन थाना क्षेत्र के

परासपानी से जवाडीडांड के बीच चोरपनिया में प्रयागराज से अम्बिकापुर के तरफ जा रही कार को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी और पुत्र घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस ने को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी। घायलों को एंबुलेंस से चोपन सीएचसी भेज दिया गया। झारखंड के रांची जिला के सीमोड गांव निवासी 38 वर्षीय चालक किशोर कुमार चौधरी अपनी पत्नी 34 वर्षीय नीतू देवी और तीन वर्षीय पुत्र वैदिक के साथ कार से ससुराल प्रयागराज गया था [video width="848" height="478" mp4="https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260329-WA0295.mp4"][/video] रविवार की सुबह तीनों वहां से लौट रहे थे। कार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी से जवाडीडांड के बीच चोरपनिया गांव के पास पहुंची थी कि सामने से आ रहे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखचे उड़ गए। क्षतिग्रस्त कार में तीनों फंस गए। इसकी जानकारी होने पर चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने तीनों को कार से बाहर निकलवाया। तब तक चालक किशोर की मौत हो चुकी थी जबकि उसकी पत्नी व बेटा गंभीर रूप से घायल थे। तीनों को कार से बाहर निकालने में पुलिस को बैकहोलोडर की मदद लेनी पड़ी। सभी को पुलिस ने चोपन सीएचसी भेज दिया। चोपन पुलिस ने इस घटना की सूचना मृतक और घायलों को दे दी गई है। चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताय कि शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions