होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Sonbhadra Accident: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, बाइक सवार युवक की मौत

सोनभद्र:बभनी थाना क्षेत्र के अहीर गुड़वा (मनरू टोला) में शनिवार शाम एक सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे चालक को गंभीर चोटें आईं।घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल घायल युवक के परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को अपने घर ले गए।रविवार सुबह परिजनों ने बभनी थाने में लिखित सूचना दी। सूचना मिलने पर बभनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।   मृतक की पहचान विन्देश्वर गोड़ (32 वर्ष) के रूप में हुई है। उनके पिता रामपति गोड़ ने बताया कि विन्देश्वर अपनी बाइक से ससुराल से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। विन्देश्वर की शादी दुद्धी थाना क्षेत्र के मुर्ता गांव में हुई थी और वह वहीं रहते थे। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें तीन लड़के और एक लड़की शामिल हैं। इस संबंध में उप निरीक्षक सरफराज़ ने बताया कि मृतक के पिता की लिखित सूचना पर शव का पंचनामा करते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा जा रहा है।

duddhi

6:41 PM, Feb 8, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

Sonbhadra Accident: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, बाइक सवार युवक की मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र:बभनी थाना क्षेत्र के अहीर गुड़वा (मनरू टोला) में शनिवार शाम एक सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे चालक को गंभीर चोटें आईं।घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल घायल युवक के परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को अपने घर ले गए।रविवार सुबह परिजनों ने बभनी थाने में लिखित सूचना दी। सूचना मिलने पर बभनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।   मृतक की पहचान विन्देश्वर गोड़ (32 वर्ष) के रूप में हुई है। उनके पिता रामपति गोड़ ने बताया कि विन्देश्वर अपनी बाइक से ससुराल से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। विन्देश्वर की शादी दुद्धी थाना क्षेत्र के मुर्ता गांव में हुई थी और वह वहीं रहते थे। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें तीन लड़के और एक लड़की शामिल हैं। इस संबंध में उप निरीक्षक सरफराज़ ने बताया कि मृतक के पिता की लिखित सूचना पर शव का पंचनामा करते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा जा रहा है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions