होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र: आकाशीय विद्युत व डूबने की घटनाओं में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि, डीएम ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

सोनभद्र: आकाशीय विद्युत व डूबने की घटनाओं में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि, डीएम ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

8:03 PM, Jun 3, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र: आकाशीय विद्युत व डूबने की घटनाओं में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि, डीएम ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। जनपद में आकाशीय विद्युत एवं डूबने की घटनाओं में मृत व्यक्तियों के परिजनों को शासन द्वारा निर्धारित अहैतुक सहायता राशि उपलब्ध कराने की कार्यवाही तेजी से की जा रही है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि आकाशीय विद्युत की चपेट में आने से मृत अंशिका पुत्री रमाशंकर निवासी ग्राम नौगवांनंदलाल, घोरावल तथा आंचल पुत्री विनोद निवासी ग्राम बसदेवा, रॉबर्ट्सगंज के परिजनों के खातों में पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूर्ण होने के बाद 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि हस्तांतरित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।इसी क्रम में डूबने की घटनाओं में मृत पीयूष पुत्र मिथलेश निवासी ग्राम कोटा, दुद्धी तथा पवन कुमार पुत्र मुखलाल निवासी नैकहा, ओबरा के परिजनों को भी 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।जिलाधिकारी ने बताया कि कृष्ण निषाद पुत्र अरविन्द निषाद निवासी रोगही, कोन तथा अंकित कुमार पुत्र उदय निवासी ग्राम कोटा, दुद्धी के पोस्टमार्टम एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराई जा रही हैं। सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण होते ही उनके परिजनों को भी शासन की ओर से निर्धारित सहायता राशि प्रदान कर दी जाएगी।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि आंधी-तूफान, तेज बारिश एवं आकाशीय विद्युत के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। पेड़ों, बिजली के खंभों तथा खुले स्थानों से दूर रहें। साथ ही नदी, तालाब, पोखरों एवं अन्य जलाशयों के किनारे जाने से बचें तथा बच्चों पर विशेष निगरानी रखें। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन को सूचना दें और सुरक्षित स्थान पर रहें। जनसहभागिता एवं सतर्कता से ही जनहानि को प्रभावी रूप से रोका जा सकता है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions