होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

प्रदेश में नंबर-1 बना सोनभद्र: स्वजनगणना अभियान में 19,984 लोगों ने कराया पंजीकरण

“हमारी जनगणना-हमारा विकास” अभियान में पिछड़े माने जाने वाले सोनभद्र ने रचा नया इतिहास

sonbhadra

11:14 AM, May 8, 2026

Share:

Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Sanjay Singh / Vedvyas Singh Maurya

प्रदेश में नंबर-1 बना सोनभद्र: स्वजनगणना अभियान में 19,984 लोगों ने कराया पंजीकरण

Photo : Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र। अक्सर विकास की दौड़ में पिछड़े जिले के रूप में पहचाने जाने वाला सोनभद्र अब अपनी जागरूकता और जनभागीदारी से नई पहचान बना रहा है। जनगणना 2027 के अंतर्गत संचालित “हमारी जनगणना-हमारा विकास” थीम आधारित स्वजनगणना अभियान में सोनभद्र ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। गुरुवार शाम सात बजे तक जिले में 19,984 नागरिकों ने स्वगणना ऐप के माध्यम से स्वयं का पंजीकरण कराया, जो प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में सर्वाधिक रहा।

इस उपलब्धि के पीछे जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी के नेतृत्व में चलाया गया व्यापक जागरूकता अभियान और प्रशासनिक टीम की सतत मेहनत को प्रमुख कारण माना जा रहा है।

गांव-गांव पहुंचा स्वगणना अभियान

प्रशासन द्वारा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वगणना को जनआंदोलन का रूप देने का प्रयास किया गया। ग्राम पंचायतों, नगर निकायों, विद्यालयों और विभिन्न विभागों के माध्यम से लोगों को मोबाइल ऐप द्वारा स्वयं जनगणना करने के लिए प्रेरित किया गया। मुनादी, पोस्टर, बैनर, सोशल मीडिया, बैठकों और जनसंपर्क अभियानों के जरिए लोगों तक संदेश पहुंचाया गया कि सही जनगणना ही विकास की मजबूत नींव है।

विज्ञापन

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम सचिव, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, शिक्षकों और अन्य कार्मिकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें स्वगणना ऐप और ऑनलाइन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई, ताकि वे आमजन का सही मार्गदर्शन कर सकें।

Image

“जनगणना सिर्फ आंकड़े नहीं, विकास की आधारशिला”

विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी और रोजगार जैसी योजनाओं की रूपरेखा तय करने का आधार है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक सही जानकारी के साथ समय पर जनगणना में भाग लेगा, तभी क्षेत्र का समुचित विकास संभव होगा।

मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने बताया कि अभियान को मिशन मोड में संचालित किया गया। सभी विभागों को लक्ष्य आधारित जिम्मेदारियां दी गईं और प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। इसी टीमवर्क और जनसहभागिता के कारण सोनभद्र प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त कर सका।

21 मई तक चलेगा अभियान

विज्ञापन

प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि 07 मई से 21 मई तक चलने वाले स्वगणना अभियान में अधिक से अधिक लोग अपने मोबाइल फोन के माध्यम से स्वयं की जनगणना करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

सोनभद्र की यह उपलब्धि न केवल जिले के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि जागरूक नागरिक और मजबूत प्रशासनिक इच्छाशक्ति मिलकर किसी भी जिले की तस्वीर बदल सकते हैं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions