Sonbhadra crime: दिल दहला देने वाली घटना, इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या
सोनभद्र:विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोरुखाड़ में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 20 वर्षीय युवक कमलेश कुमार भारती पुत्र राजा राम ने अपने घर की बडेर में मोफलर और कपड़े के टुकड़ों को जोड़कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब स्वजनों को इसकी जानकारी हुई तो पूरे घर में कोहराम मच गया परिजनों के अनुसार मंगलवार रात कमलेश ने परिवार के साथ भोजन किया और इसके बाद अपने कमरे में सोने चला गया। बुधवार सुबह जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकला तो स्वजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर खिड़की से झांककर देखा गया तो वह फंदे से लटका हुआ था।
sonbhadra
8:53 PM, Mar 11, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta

सोनभद्र:विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोरुखाड़ में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 20 वर्षीय युवक कमलेश कुमार भारती पुत्र राजा राम ने अपने घर की बडेर में मोफलर और कपड़े के टुकड़ों को जोड़कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब स्वजनों को इसकी जानकारी हुई तो पूरे घर में कोहराम मच गया परिजनों के अनुसार मंगलवार रात कमलेश ने परिवार के साथ भोजन किया और इसके बाद अपने कमरे में सोने चला गया। बुधवार सुबह जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकला तो स्वजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर खिड़की से झांककर देखा गया तो वह फंदे से लटका हुआ था।

यह भी पढ़ें
यह देख वह घबरा गए और दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। ग्रामीणों की भीड़ घर के बाहर जुट गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।कमलेश छह बहनों के बीच परिवार का इकलौता बेटा था और अभी अविवाहित था। उसकी अचानक मौत से माता-पिता और बहनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार कमलेश एक सामान्य स्वभाव का युवक था और परिवार का सहारा माना जाता था। ऐसे में उसने यह कदम क्यों उठाया, यह सवाल सभी के मन में उठ रहा है। विंढमगंज थाना प्रभारी शिव कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।