होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Sonbhadra crime: पति ने पत्नी की लोहे से रॉड बेरहमी से की पीटाई,मौत

बीजपुर (सोनभद्र) स्थानीय थाना क्षेत्रान्तर्गत सिरसोती ग्राम पंचायत के महुवाबाड़ी में मंगलवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दिया । मामूली विवाद ने ऐसा खौफनाक रूप ले लिया कि एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दिया। इस जघन्य वारदात से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

sonbhadra

2:11 PM, Mar 25, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

Sonbhadra crime: पति ने पत्नी की लोहे से रॉड बेरहमी से की पीटाई,मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

बीजपुर (सोनभद्र) स्थानीय थाना क्षेत्रान्तर्गत सिरसोती ग्राम पंचायत के महुवाबाड़ी में मंगलवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दिया । मामूली विवाद ने ऐसा खौफनाक रूप ले लिया कि एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दिया। इस जघन्य वारदात से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Image

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान सुमन कुमारी (26 वर्ष) पत्नी कन्हैया, निवासी महुवाबाड़ी ग्राम सिरसोती, थाना बीजपुर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुमन की शादी आश्रम मोड़ निवासी कन्हैया से हुई थी,लेकिन लंबे समय से दोनों के बीच संबंध मधुर नहीं थे। पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते सुमन कई वर्षों से अपने पति को छोड़कर अपनी मां के साथ महुवाबाड़ी में रह रही थी।हालांकि, कुछ महीनों पूर्व आपसी सहमति से कन्हैया भी महुवाबाड़ी आकर रहने लगा था। दंपत्ति के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं, जो अब इस दर्दनाक घटना के बाद बेसहारा हो गए हैं।

मंगलवार की रात बना मौत का मंजर:

विज्ञापन

घटना मंगलवार की रात लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि रात्रि में सुमन अपना मोबाइल चला रही थी, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि पति कन्हैया ने अपना आपा खो दिया।आरोप है कि गुस्से में आकर कन्हैया ने घर में रखे सब्बल (लोहे का रॉड) से सुमन के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इतना ही नहीं, उसने सब्बल से शरीर के अन्य हिस्सों पर भी वार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही लहूलुहान हो गई

अस्पताल में हुई मौत, इलाके में दहशत

:घटना की सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची बीजपुर पुलिस ने घायल सुमन को एनटीपीसी रिहंद स्थित धनवंतरी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इस निर्मम हत्या की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में गहरा आक्रोश देखा गया।

विज्ञापन

आरोपी पति गिरफ्तार, जांच जारी:

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्या के आरोपी पति कन्हैया को मौके से ही हिरासत में ले लिया। शव को रात में ही मर्चरी में रखवा दिया गया।बुधवार सुबह मृतका की मां सीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

चार मासूमों पर टूटा दुखों का पहाड़:

विज्ञापन

इस हृदयविदारक घटना ने चार मासूम बच्चों के सिर से मां का साया छीन लिया। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि आखिर एक मामूली विवाद इतनी बड़ी त्रासदी में कैसे बदल गया।

जांच में जुटी पुलिस

:इस जघन्य हत्या ने समाज को झकझोर कर रख दिया । पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गई है । फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है ।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions