होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Sonbhadra crime: पुलिस ने अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़,150 किलो गांजा जब्त, चालक गिरफ्तार,चार आरोपी फरार

सोनभद्र(वेद व्यास मौर्या/संजय कुमार सिंह)

sonbhadra

7:38 PM, Mar 1, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

Sonbhadra crime: पुलिस ने अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़,150 किलो गांजा जब्त, चालक गिरफ्तार,चार आरोपी फरार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र(वेद व्यास मौर्या/संजय कुमार सिंह)

सोनभद्र:पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए 150 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तस्करी में शामिल चार अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

Image

विज्ञापन

एल्यूमिनियम बंडलों के पीछे छिपा था गांजा 28 फरवरी 2026 की रात करीब 8:55 बजे वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर टाटा मोटर्स शो-रूम के सामने एक संदिग्ध आयशर गुड्स कैरियर (OD19 X 8751) को रोका गया। वाहन चालक से पूछताछ के दौरान संदेह होने पर नियमानुसार तलाशी ली गई।तलाशी में एल्यूमिनियम बंडलों के पीछे छिपाकर रखे गए 8 प्लास्टिक बोरों में कुल 150 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ की कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।चालक गिरफ्तार, चार आरोपी फरार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनन्ता द्वारी (उम्र लगभग 39 वर्ष) पुत्र चौधरी द्वारी, निवासी नुनुकापासी बोइंडा, थाना हण्डपा, जनपद अंगुल (ओडिशा) के रूप में हुई है।

Image

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार इस मामले में बंशीधर, तिल्लू, साडू सीलू और वाहन स्वामी विकास अग्रवाल वांछित हैं। [video width="848" height="478" mp4="https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260301-WA0194.mp4"][/video] 50 हजार में तय हुई थी तस्करी पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह पिछले एक वर्ष से उक्त वाहन चला रहा है। शनिवार को उसने नाल्को, अंगुल (ओडिशा) से एल्यूमिनियम लोड कर भीवाड़ी (राजस्थान) के लिए प्रस्थान किया था।आर्थिक तंगी के चलते वह अपने परिचित बंशीधर के माध्यम से “साडू सीलू” नामक व्यक्ति के संपर्क में आया। 26 फरवरी 2026 की रात नाकची (ओडिशा) में वाहन में करीब 150 किलोग्राम गांजा एल्यूमिनियम बंडलों के पीछे छिपाकर लादा गया।गांजा पहुंचाने के एवज में 50,000 रुपये तय हुए थे, जिसमें से 10,000 रुपये अग्रिम दिए गए थे।एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन, नगद धनराशि और वाहन संबंधी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions