Sonbhadra: तालाब में मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस
सोनभद्र: सदर कोतवाली क्षेत्र के कैथी गांव में तालाब में एक किशोरी का शव मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाते हुए मामले की जांच में जुट गई है। कैथी गांव निवासी 17 वर्षीय मोनिका पुत्री रमेश बियार का बुधवार की शाम करीब सात बजे ग्रामीणों ने तालाब में शव तैरता देख इसकी सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
sonbhadra
7:45 AM, Mar 26, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta

यह भी पढ़ें