होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

रेनुकूट मे प्रयास फाउंडेशन के संस्थापक को सोनभद्र डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन ने किया सम्मानित। 

रेणुकूट:पिपरी नगर पंचायत में सोनभद्र डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएसन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी सपरिवार सहित और नगर के सम्मानितजन उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वी एस मंगलमूर्ति फ़ूड सेफ्टी अफसर व विशिष्ट अतिथि प्रयास फाउंडेशन के संस्थापक चेयरमैन दिलीप कुमार दुबे ने गणेश जी की प्रतिमा पर फूल माला व दीप प्रज्वल्लन कर किया।

sonbhadra

7:29 PM, Mar 8, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

रेनुकूट मे प्रयास फाउंडेशन के संस्थापक को सोनभद्र डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन ने किया सम्मानित। 
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

रेणुकूट:पिपरी नगर पंचायत में सोनभद्र डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएसन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी सपरिवार सहित और नगर के सम्मानितजन उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वी एस मंगलमूर्ति फ़ूड सेफ्टी अफसर व विशिष्ट अतिथि प्रयास फाउंडेशन के संस्थापक चेयरमैन दिलीप कुमार दुबे ने गणेश जी की प्रतिमा पर फूल माला व दीप प्रज्वल्लन कर किया।

Image

तत्पश्चात बीते 21 सितंबर को निफा नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स द्वारा भारत मंडपम में आयोजित रक्तदान पर राष्ट्रीय कार्यक्रम व सिल्वर जुबली फाउंडेशन में रक्तदान, नेत्रदान, अंगदान के क्षेत्र में अति विशिष्ट योगदान के लिए हरियाणा के विधान सभा अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय कर्मयोगी सम्मान दिया गया था। इसी खुशी में सोनभद्र डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष उत्तम कुमार जायसवाल व सुरेश केशरी, वकील अहमद ने फूलमाला,अंगवस्त्रम पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।कृष्णा अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, सुशील जौहरी, विजय अग्रवाल ने अबीर गुलाल लगाकर सभी लोगो का सम्मान किया। प्रयास फाउंडेशन के संस्थापक ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सम्मान तो अच्छा लगता है लेकिन यह जिम्मेदारी को और भी बढ़ा देता है एसोसिएशन के अध्यक्ष उत्तम जायसवाल से आग्रह किया गया कि वर्ष में एक बार एसोसिएशन के बैनर तले रक्तदान शिविर आयोजित हो। जिससे जिले में और जागरूकता बढ़े।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions