Sonbhadra: भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर
सोनभद्र:जिले में मंगलवार की रात दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई। करमा थाना क्षेत्र के तुर्की गांव के पास दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। इलाज शुरू होने से पहले एक और घायल ने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार तुर्की गांव में मंगलवार की आधी रात को दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई । हादसे में बाइक सवार एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जानकारी होने पर मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे थाना प्रभारी राजेश सिंह ने तीन घायल और दो मृतकों को मेडिकल कॉलेज भेजवाया। इलाज शुरू होने से पहले डॉक्टर ने एक और घायल को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कर्मा और राबर्ट्सगंज कोतवाली इंस्पेक्टर को मेडिकल कॉलेज पहुंच कर घायलों को बेहतर उपचार का इंतजाम कराने के साथ ही मृतकों की पहचान कराकर परिजनों को सूचित कर आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृतकों और घायलों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। एसपी ने कहा कि पुलिस कर्मियों से घायलों और मृतकों की पहचान कराई जा रही है। मेडिकल कॉलेज में फोर्स मौजूद है।
sonbhadra
5:20 AM, Mar 25, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta

यह भी पढ़ें