होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Sonbhadra: संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी की अभिनव पहल, तहसीलों में ही मिल रहा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

संपूर्ण समाधान दिवस कैंप में 13 दिव्यांगजनों के बने दिव्यांग प्रमाण पत्र और 23 लाभार्थियों के बनाये गये आयुष्मान कार्ड पेंशन योजना के लाभार्थियों का हुआ सत्यापन, फॉर्मर रजिस्ट्री का रजिस्ट्रेशन।

duddhi

8:06 PM, Feb 7, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

Sonbhadra: संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी की अभिनव पहल, तहसीलों में ही मिल रहा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

संपूर्ण समाधान दिवस कैंप में 13 दिव्यांगजनों के बने दिव्यांग प्रमाण पत्र और 23 लाभार्थियों के बनाये गये आयुष्मान कार्ड पेंशन योजना के लाभार्थियों का हुआ सत्यापन, फॉर्मर रजिस्ट्री का रजिस्ट्रेशन।

दुद्धी(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ) जिलाधिकारी

बी0एन0 सिंह के निर्देशन में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसीलों में जनसुविधाओं को सुलभ बनाने की दिशा में एक प्रभावी एवं अभिनव पहल की गई। इस पहल के अंतर्गत दिव्यांग प्रमाण पत्र, आयुष्मान भारत कार्ड, निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण तथा खाद्यान्न राशन कार्ड निर्माण की सुविधा एक ही कैंप के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। आज आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस कैंप में 13 दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र मौके पर ही तैयार कर उन्हें जिलाधिकारी द्वारा स्वयं प्रदान किया गया। प्रमाण पत्र प्राप्त करते ही दिव्यांग लाभार्थियों के चेहरों पर अलग ही प्रसन्नता देखने को मिली। लाभार्थियों ने इस पहल के लिए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें प्रमाण पत्र बनवाने हेतु जिला मुख्यालय के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, जिससे समय और धन दोनों की बचत हुई है। इसी क्रम में लगभग 23 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान भारत कार्ड बनाए गए, जिससे उन्हें निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। साथ ही किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फार्मर रजिस्ट्री का पंजीकरण कराया गया।निराश्रित महिला पेंशन एवं वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित लाभार्थियों का भी पेंशन पंजीकरण किया गया, जिससे उन्हें समय से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस में शुरू की गई इस नई पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। आमजन का कहना है कि प्रशासन की यह पहल जनहित में मील का पत्थर साबित हो रही है और शासन की योजनाएं अब सीधे पात्र लाभार्थियों तक प्रभावी ढंग से पहुंच रही हैं। मौके पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी पी0के0 कुमार राय, उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव सहित सम्बंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions