Sonbhadra News : 107 किग्रा अवैध गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, रायपुर पुलिस व एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता.
अभियुक्तों ने बताया कि वे बिहार राज्य से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, मध्यप्रदेश एवं अन्य स्थानों पर ऊंचे दामों पर बेचने का कार्य करते थे।
sonbhadra
4:43 PM, Apr 9, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta
, Reported By: Vedvyas Singh Maurya

Raipur Police Sonbhadra
सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रायपुर पुलिस एवं एएनटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से कुल 107 किलोग्राम अवैध गांजा तथा तीन वाहन बरामद किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 09 अप्रैल 2026 को प्रातः लगभग 07:05 बजे दरमा पहाड़ी मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली। इस दौरान तीन अलग-अलग वाहनों से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में इन्दल यादव पुत्र लालजी यादव निवासी जयमोहनी थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली, लवकुश यादव पुत्र घुरहू यादव निवासी रतुवा (तेनुआ) थाना रायपुर जनपद सोनभद्र तथा रंजीत यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी अधौरा थाना अधौरा जनपद कैमूर (भभुआ) बिहार शामिल हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे बिहार राज्य से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, मध्यप्रदेश एवं अन्य स्थानों पर ऊंचे दामों पर बेचने का कार्य करते थे।

Photo : Sonprabhat News
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
पुलिस द्वारा इन्दल यादव के पास से पिकअप वाहन संख्या यूपी 67 एटी 7740 में 59.4 किलोग्राम गांजा, लवकुश यादव के पास से पल्सर मोटरसाइकिल संख्या यूपी 64 एएक्स 9642 पर 24.500 किलोग्राम गांजा तथा रंजीत यादव के पास से बोलेरो वाहन संख्या बीआर 45 पी 1369 में 24.400 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इस प्रकार कुल 107 किलोग्राम अवैध गांजा पुलिस ने जब्त किया है।
इस संबंध में थाना रायपुर पर मु0अ0सं0 62/2026 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सूरज सिंह प्रभारी एएनटीएफ लखनऊ सहित थाना रायपुर की टीम के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






